रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल ने किया झंडोत्तोलन, बंगाल पुलिस की बटालियन ने परेड में लिया हिस्सा

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Flag Hosting in Ranchi : झारखंड (Jharkhand) में 76वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।

मुख्य समारोह राजधानी Ranchi के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान (Morabadi Ground) में आयोजित किया गया। जहां राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया (Flag Hosting) और परेड की सलामी ली।

इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

समारोह में बंगाल पुलिस की बटालियन ने परेड  (Pared) में हिस्सा लिया, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। साथ ही, विभिन्न सरकारी विभागों की झांकियों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता और प्रगति को प्रदर्शित किया।

गणतंत्र दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मोरहाबादी मैदान को किले में तब्दील कर हर कोने पर पुलिस बल तैनात किया गया था।

ट्रैफिक रूट में भी परिवर्तन कर यातायात को सुगम बनाया गया।

Share This Article