कल मोराबादी मैदान में होगा भव्य दही-हांडी प्रतियोगिता और लेजर शो, CM हेमंत सोरेन भी होंगे शामिल

राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान (Morabadi Maidan) में कल रविवार को दही हांडी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Hemant Soren Participate Dahi-Handi competition : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान (Morabadi Maidan) में कल रविवार को दही हांडी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) समेत कई गण्यमान्य शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के अंत में दही हांडी प्रतियोगिता एवं बाल गोपाल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

बताते चलें ये कार्यक्रम श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति रांची के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। समिति ने राजधानीवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया है। कार्यक्रम में इस बार हरियाणा से विशेष लेजर शो आकर्षण का केंद्र होगा, जहां कृष्ण लीला नजर आएगी।

Share This Article