JKBBS उम्मीदवार जयराम महतो की मामले में अब 3 जून को होगी सुनवाई

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JKBBS candidate Jairam Mahato Case Hearing on June 3: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JKBBS) के अध्यक्ष और गिरिडीह लोकसभा (Giridih Lok Sabha) क्षेत्र के उम्मीदवार जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को Ranchi Civil Court में सुनवाई हुई।

मामले में रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि तीन जून निर्धारित की है।

इससे पूर्व सात मई को कोर्ट ने उसके खिलाफ किसी भी पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी थी।

कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान इस आदेश को तीन जून तक विस्तार दिया है। साथ ही कोर्ट ने इस केस के अनुसंधानकर्ता को कोर्ट के समक्ष डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

जयराम महतो के खिलाफ रांची पुलिस ने रांची के नगड़ी थाने में वर्ष 2022 में दर्ज कांड संख्या 48/22 में वारंट किया है। वारंट प्राप्त करने के बाद रांची पुलिस ने गिरिडीह में जयराम महतो को गिरफ्तार (Arrest) करने के लिए दबिश भी दी थी लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया।

Share This Article