झारखंड में हुई झमाझम बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

झारखंड में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं सूखे खेतों और जमीन में नमी आयी है। कई दिनाें से लगातार पड़ रही गर्मी से लोगों के साथ साथ जीव-जंतु भी बेहाल थे।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Alert!: झारखंड में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं सूखे खेतों और जमीन में नमी आयी है। कई दिनाें से लगातार पड़ रही गर्मी से लोगों के साथ साथ जीव-जंतु भी बेहाल थे।

रांची सहित चतरा, गुमला, देवघर, लातेहार, रामगढ़, साहिबगंज, गोड्डा में बारिश हुई। इस दौरान कई इलाकों में गर्जन के साथ वज्रपात भी हुआ। पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई, जबकि राज्य में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा भी हुई।

हालांकि राज्य में मॉनसून गतिविधि कमजोर है। सबसे अधिक बारिश 70.8 mm डुमरी (गुमला) में दर्ज किया गया। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 39.1 डिग्री सरायकेला में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रांची में दर्ज किया गया।

रांची मौसम विभाग (Ranchi Meteorological Department) के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गुरुवार काे बताया कि 12 जुलाई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात (Thunderclap) होने की संभावना है।

रांची में शुक्रवार को बादल छाये रहेंगे, दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। 13 जुलाई को राज्य के मध्य एवं निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है। शनिवार को रांची समेत रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह और धनबाद में भारी बारिश को लेकर Alert जारी किया गया है।

Share This Article