दुमका में पति ने पत्नी को बेरहमी से काटकर मार डाला

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dumka Murder Case: दुमका के शिकारीपाड़ा थाना (Shikaripada Police station) क्षेत्र सिरुवाडीह के गांव में लखन मंडल ने पत्नी सादेश्वरी देवी (62) कुदाल से काटकर हत्या कर दी है।

हत्या (Murder) करने के बाद लखन मंडल घर के बाहर ताला लगाकर फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार काे क्षत विक्षत अवस्था में कमरे से शव को बरामद किया है।

मृतका के पुत्र मानव कुमार मंडल ने पुलिस को बताया कि मां और पिताजी यहां एक छोटा सा ढाबा चलाते थे। हम लोग थोड़ी दूर पर दूसरे घर में रहते थे। अक्सर मां और पिताजी के बीच छोटी छोटी बातों पर विवाद होते रहता था। अक्सर वे मां पर हाथ चला देते या फिर अपना सर पटकने लगते। ऐसा प्रतीत होता है कि इसी विवाद में यह घटना घटी है।

जानकारी के मुताबिक लखन मंडल अपनी वृद्ध पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और हमेशा कड़ी निगरानी रखता। वह अगर किसी दूसरे व्यक्ति से बात कर लेती तो वह आग बबूला हो जाता।

घटना की जानकारी पाकर SDPO विजय कुमार महतो, शिकारीपाड़ा पूलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी हरिप्रसाद साह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पति के द्वारा पत्नी की हत्या (Murder) का मामला सामने आया है।आरोपी पति लखन मंडल फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

Share This Article