JAC Jharkhand : जानिये मैट्रिक की परीक्षा नहीं होने की स्थिति में रिजल्ट का क्या होगा आधार!, विचार-विमर्श शुरू

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में मैट्रिक की परीक्षा नहीं होने की स्थिति में रिजल्ट का आधार क्या होगा, इसे लेकर विचार-विमर्श शुरू कर दिया गया है।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) मैट्रिक की परीक्षा आयोजित करती है लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी परीक्षा का आयोजन नहीं हो पा रहा है।

बताया गया है कि झारखंड में मैट्रिक के स्टूडेंट को पास करने के लिए नौवीं बोर्ड परीक्षा को मैट्रिक के रिजल्ट को मूल आधार बनाया जा सकता है। इसी को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है।

बता दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक की 10वीं और 12वीं परीक्षा रद करने का फर्जी नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

जिसके बाद लाखों परीक्षार्थियों में असमंजस की स्थिति बन गई थी।

इस वायरल फेक न्यूज के बाद जैक ने अपनी वेबसाइट पर खबर को भ्रामक खबर बताया था।

साथ ही यह बताया गया कि कोरोना संक्रमण के कारण इस परीक्षा के होने या स्थगित व कैंसिल होने की अभी तक घोषणा नहीं की गई है।

इस संबंध में जैक के अध्यक्ष ने कहा था कि परीक्षा रद नहीं हुई है।

अभी ऐसा निर्णय नहीं हुआ है। परीक्षा को लेकर सरकार का जो भी निर्देश आएगा, जैक उसी के अनुसार आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा।

जिसके बाद आज परीक्षा को लेकर चर्चा हुई है, बताया जा रहा है कि बहुत जल्द इस बारे में फैसला लिया जायेगा की परीक्षा लेना है या नही और अगर परीक्षा नहीं होती है तो उस स्थिति में आगे क्या होगा।

Share This Article