Latest Newsझारखंडपुरानी दुश्मनी ने लिया हिंसक रूप, खूनी भिड़ंत में फायरिंग और चापड़बाजी,...

पुरानी दुश्मनी ने लिया हिंसक रूप, खूनी भिड़ंत में फायरिंग और चापड़बाजी, तीन घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बर्मा माइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी में मंगलवार देर रात ब्राउन शुगर और जुए के अवैध धंधे को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया।

इस दौरान दोनों तरफ से 10 से 15 राउंड फायरिंग हुई, जबकि धारदार हथियार से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

गोलियों की गूंज और चापड़ से हमला

संघर्ष के दौरान शाहरुख और गुलाम गौस को चापड़ से वार कर घायल कर दिया गया, जबकि अफजल को गोली लगने से उसकी हालत गंभीर है।

दोनों गुटों के बीच हिंसा के बाद इलाके में तनाव फैल गया।

पुलिस ने मौके से 5 खोखा, एक पिस्तौल और लोडेड मैगजीन बरामद की है।

कैसे भड़का विवाद?

बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के सदस्य बचपन के दोस्त हैं, लेकिन अवैध धंधों में वर्चस्व को लेकर लंबे समय से आपसी रंजिश चल रही थी।

मंगलवार की शाम अफजल के साथी रज्जाक और शाहरुख गुट के शाहीद के बीच मारपीट हुई थी।

इसी विवाद ने देर रात खूनी झड़प का रूप ले लिया।

घर में घुसकर हमला, महिलाओं पर भी आरोप

शाहरुख और गुलाम गौस ने आरोप लगाया कि अफजल, रज्जाक, रकीब, माजीद, शाहबाज समेत अन्य लोग घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे।

विरोध करने पर आरोपियों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी।

शाहरुख ने पिस्तौल छीनने की कोशिश की तो अफजल के घर की महिलाएं भी चापड़ लेकर घर में घुस गईं और हमला कर दिया।

अफजल के पक्ष ने क्या कहा?

दूसरी ओर, टीएमएच में भर्ती अफजल की मां सरीफुल खातून ने बताया कि शाहरुख, गुलाम और शाहिद घर में घुसकर होटल में तोड़फोड़ करने लगे।

विरोध करने पर शाहरुख ने गोली चला दी, जो अफजल के मुंह में जा लगी।

महिलाओं ने बीच-बचाव किया तो उन पर भी हमला किया गया।

पुरानी दुश्मनी ने दिया खूनी वारदात को अंजाम

जानकारी के मुताबिक, दोनों गुटों के बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं।

दो साल पहले बर्मा माइंस कंटेनर यार्ड में शाहरुख ने अपने साथी शाहिद और सगीर के साथ मिलकर अफजल पर गोली चलाई थी।

उस मामले में शाहिद जेल गया था और हाल ही में बाहर आया है।

जेल से लौटने के बाद दोनों गुटों के बीच दुश्मनी और गहरी हो गई।

पुलिस ने मोर्चा संभाला, इलाके में तनाव बरकरार

वारदात के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

अफजल की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं, पुलिस ने शाहरुख और गुलाम गौस को हिरासत में ले लिया है।

इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

घटनास्थल से बरामद हथियारों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...