झारखंड : उपायुक्त के आदेश का उल्लंघन करने पर बीसीसीएल के खिलाफ थाने में दर्ज कराया गया मामला

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: उपायुक्त बोकारो के आदेश का उल्लंघन करने पर महाप्रबंधक बीसीसीएल के विरुद्ध दुगदा थाना में चंद्रपुरा अंचलाधिकारी संदीप कुमार मद्धेशिया ने लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की अनुशंसा की है।

अंचलाधिकारी ने थाना में दिए गए लिखित पत्र में लिखा है कि क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते महामारी से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए दुगदा कोल वाशरी अस्पताल को चिन्हित किया गया।

साथ ही अंचल कार्यालय चंद्रपुरा से दुगदा कोल वाशरी के परियोजना पदाधिकारी एवं महाप्रबंधक बीसीसीएल धनबाद को 19 मई को पत्र देकर एवं दूरभाष से इस संबंध में संपर्क स्थापित करते हुए दुगदा कोल वाशरी अस्पताल को आइसोलेशन सेंटर बनाने के लिए अस्पताल सुपुर्द करने का अनुरोध किया गया।

मगर उक्त पदाधिकारी द्वारा अस्पताल को आइसोलेशन सेंटर बनाने नहीं देने तथा उपायुक्त बोकारो का आदेश का उल्लंघन करते हुए उग्र होकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि यह अस्पताल बीसीसीएल का है।

यहां मेरा मर्जी चलता है। यह अस्पताल झारखंड का नहीं है।

पत्र में लिखा है कि महाप्रबंधक के कृत्य से क्षेत्र में कोविड महामारी फैलने की संभावना बढ़ गया है। इनका रवैया आपदा प्रबंधन अधिनियम महामारी अधिनियम के विरुद्ध है।

इसलिए महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है।

अंचलाधिकारी के लिखित शिकायत पर दुगदा थाना में कांड संख्या 34/21 भादवि 188/269/270/504/एवं 506के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article