Jharkhand Lockdown : अबतक 1.13 करोड़ का वसूला गया जुर्माना, 758 गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह (Lockdown) लागू किया गया है।

इसका सख्ती से पालन कराने के लिए झारखंड पुलिस दिन-रात अपनी जान की परवाह किए बगैर सड़कों पर तैनात है। इसके बावजूद लोग लगातार स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का उल्लंघन कर रहे हैं।

पूरे राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का उल्लंघन करने पर 16 मई से अब तक 758 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह का उल्लंघन करने पर राज्य में 197 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

अबतक 15 हजार 313 लोगों ने स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह (Lockdown ) का उल्लंघन किया है। इस दौरान राज्य के 17 हजार 512 स्थानों पर पुलिस की ओर से जांच अभियान चलाया गया।

लॉकडाउन से संबंधित उल्लंघन मामले में 72लाख 92 हजार 702 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क पहने वाले 60 हजार 526 लोगों को जांच की गयी।

बिना मास्क पहने लोगों से अब तक 40 लाख 69 हजार 68 रुपये वसूला गया।

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह और बिना मास्क के कुल जुर्माना एक करोड़ 13 लाख 61 हजार 310 रुपये वसूला गया है।

Share This Article