Latest Newsझारखंडझारखंड : पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी की टक्कर से दो बारातियों की मौत

झारखंड : पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी की टक्कर से दो बारातियों की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मेदिनीनगर: मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत टेमरी में पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी की टक्कर से दो बारातियों की मौत हो गई। मृतकों में दूल्हे का मौसा और चाचा हैं।

बताया जाता है कि बारातियों से भरी ऑटो सड़क किनारे खड़ी थी। इसी बीच सामने से आ रही पेट्रोलिंग गाड़ी ने उसमें टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से ऑटो पलट कर सड़क किनारे खेत में जा गिरा। इस दुर्घटना में दो बारातियों की जान चली गई।

मृतकों की पहचान पाटन सिरमा के दीपन भुईयां (52) और महुलिया के उमेश भुईयां (50) के रूप में की गई। दीपन दूल्हे का मौसा था और उमेश चाचा।

दरअसल, पाटन के महुलिया निवासी अरुण भुईयां के पुत्र मंटू का बारात मनातू के रहेया निवासी शिवनंदन भुईयां के घर जा रहा था। बारातियों को लेकर जा रहा एक ऑटो आगे निकल गया था।

मनातू के टेमरी में सड़क किनारे रुक कर ऑटो सवार अन्य बाराती वाहनों का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच रात्रि गश्ती पर निकले पुलिस वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी।

हादसे में ऑटो सवार दीपन भुईयां और महुलिया के उमेश भुईयां को गंभीर चोट लगी।

उमेश की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दीपन की मौत इलाज के क्रम में मंगलवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में हो गई।

घटना में श्रवण भुईयां (35) जख्मी है। पुलिस कर्मियों ने तत्काल सभी को इलाज के लिए मेदिनीनगर भेजा।

इस संबंध में मंगलवार को मनातू थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि सुरक्षा सप्ताह के मद्देनजर क्षेत्र में होने वाले शादी समारोह की जांच के लिए सोमवार की रात गश्ती टीम जा रही थी।

देर रात टेमरी में सामने से आ रहे एक वाहन की लाइट आंख पर पड़ने के कारण ड्राइवर गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा। इससे दूसरे तरफ खड़े बाराती सवार ऑटो में टक्कर हो गई।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...