झारखंड में कम होने का नाम नहीं ले रहा गर्मी का सितम, रांची में पारा 41 डिग्री के पार

झारखंड में गर्मी का सितम (Heat of Summer) कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार है। राजधानी रांची का तापमान गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिन 41 डिग्री से अधिक रहा।

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : झारखंड में गर्मी का सितम (Heat of Summer) कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार है। राजधानी रांची का तापमान गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिन 41 डिग्री से अधिक रहा।

बताया जाता है कि जिस रांची में 35 डिग्री पर पारा चढ़ते ही बारिश हो जाती थी, मौसम सुहाना हो जाता था, उसी रांची में अब पारा 41 डिग्री पार पहुंचने पर भी आसमान में बादलों का नामोनिशान नहीं है।

रांची के लिए येलो अलर्ट जारी

रांची में बढ़ते तापमान को लेकर मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए Yellow Alert जारी करते हुए लोगों से धूप से बचने की सलाह दी है। हालांकि भीषण गर्मी के बाद यहां तेज हवा के साथ मौसम में बदलाव भी हो सकता है।

मानसून की पूर्व गतिविधि 17 जून से संभव

झारखंड में अबतक मानसून का आगमन नहीं हुआ है। यह सामान्य मानसून आगमन की तुलना में एक सप्ताह विलंब है। राज्य में मानसून पूर्व की गतिविधि 17 जून से आरंभ होने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। इसके 18 से 19 जून या इसके बाद झारखंड में प्रवेश के आसार हैं। फिलहाल मानसून बंगाल के इस्लामपुर (Islampur) तक पहुंच चुका है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस बार झारखंड में अलनीनो प्रभाव के कारण जून में मानसून की बारिश में कमी आ सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार जून तक अलनीनो के प्रभाव से इस महीने कम बारिश हो सकता है।

43 डिग्री पार वाले शहर, पड़ रही भीषण गर्मी

शहर अधिकतम

मेदिनीनगर 46.5
गढ़वा 45.7
सरायकेला 45.9
जमशेदपुर 44.2
रामगढ़ 44.1
कोडरमा 44.0
प सिंहभूम 43.9
बोकारो 43.6
चतरा 43.2
गिरिडीह 43.2

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply