Homeझारखंडझारखंड में जल्द ही 4.50 लाख अबुआ आवास की मिलेगी सौगात

झारखंड में जल्द ही 4.50 लाख अबुआ आवास की मिलेगी सौगात

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Abua Housing Scheme :झारखंड में अबुआ आवास योजना (Abua Housing Scheme) से इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में 4.50 लाख आवास का आवंटन होगा।

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) के निर्देश पर ग्रामीण विकास विभाग जिलावार लक्ष्य तय करने में जुटा है। लाभुकों की संख्या में वृद्धि होने की वजह से सरकार ने यह लक्ष्य तय किया है। संभवत: अगले सप्ताह इसे फाइनल कर दिया जाये।

सभी जिलों को मिलाकर करीब 4.50 लाख आवास का आवंटन किया जायेगा यानी इतने बेघरों के लिए तीन कमरों के आवास निर्माण की स्वीकृति दी जायेगी।

जानकारी के अनुसार जिलों से रिपोर्ट मंगायी गयी है। इसकी समीक्षा की जा रही है। विभागीय सचिव ने आवास आवंटन में पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में दो लाख लाभुकों को ही आवास देने का लक्ष्य रखा गया था। इन्हें पहली किस्त के तहत 30-30 हजार रुपये काम शुरू कराने के लिए दिए गये हैं।

वहीं, जिन्होंने पहले चरण का काम पूरा करके Website में फोटो अपडेट किया है, उन्हें 50-50 हजार रुपये दिए गये हैं। इसकी संख्या अभी कम है। ग्रामीण विकास सचिव के. श्रीनिवासन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन लाभुकों ने संतोषजनक काम किया है उन्हें अविलंब दूसरी किस्त की राशि आवंटित करें।

spot_img

Latest articles

बकाया छात्रवृत्ति पर हंगामा, विधायक बोले – कब मिलेगी छात्रों को मदद?

MLA Raises Question Regarding Pending Scholarship: आजसू पार्टी के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी...

रांची एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द, यात्रियों को परेशानी

Several Flights Cancelled at Ranchi Airport: रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) से उड़ान भरने वाली...

हैदराबाद समिट में शामिल होने का न्योता, तेलंगाना डिप्टी CM ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Telangana Deputy CM meets Hemant Soren: शुक्रवार को तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी...

नाबालिग से लगातार दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर सज़ा

Harsh Punishment for Rapist : रांची सिविल कोर्ट में स्थित पोक्सो न्यायालय (POCSO Court)...

खबरें और भी हैं...