Latest Newsझारखंडजेल में पूर्व CM हेमंत सोरेन से मिलकर JMM के नेताओं ने...

जेल में पूर्व CM हेमंत सोरेन से मिलकर JMM के नेताओं ने की कई मुद्दों पर चर्चा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

JMM Leaders Meet with Hemant Soren : शनिवार को होटवार जेल (Hotwar Jail) में जाकर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से CM चंपाई सोरेन ने ही नहीं, बल्कि पार्टी के अन्य नेताओं ने भी मुलाकात कर आगे की चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार, झामुमो नेताओं ने लोकसभा चुनाव के नतीजों (Lok Sabha Election Result) के साथ-साथ साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की।

भाजपा ने की आलोचना

JMM के एक नेता ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं की हेमंत सोरेन के साथ यह पहली मुलाकात है।

मुलाकात करने वालों में चंपाई सोरेन, रवींद्र नाथ महतो कल्पना सोरेन, सांसद जोबा मांझी और विजय हांसदा शामिल थे।

हेमंत सोरेन के साथ जेल में मुलाकात को लेकर भाजपा ने चंपाई सोरेन पर जोरदार हमला बोला। झारखंड भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि चंपाई सरकार मुख्यमंत्री सचिवालय से नहीं, बल्कि जेल सचिवालय से चल रही है।

झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो संवैधानिक पद पर हैं।

विभिन्न मामलों पर पूर्व मुख्यमंत्री से सलाह लेना उस पद की गरिमा के खिलाफ है। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा- मैं उनका (हेमंत सोरेन) हालचाल जानने के लिए वहां गया था।

spot_img

Latest articles

राज्यसभा की 37 सीट के लिए 16 मार्च को होंगे द्विवार्षिक चुनाव

नयी दिल्ली : दस राज्यों में राज्यसभा की 37 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव...

पुलों के टूटने पर हाईकोर्ट सख्त, ग्रामीण विकास विभाग को अंतिम मौका

High Court strict on Collapse of Bridges : झारखंड हाईकोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

खबरें और भी हैं...