Homeझारखंडजवान की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

जवान की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Gang Rape Of Army Soldier’s Wife : रांची जिले के नामकुम प्रखंड के खरसीदाग ओपी क्षेत्र में सोमवार की देर रात 12-1 बजे सेना के जवान की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) का मामला प्रकाश में आया है।

लालखटंगा के युवक ने जानकारी दी कि मंगलवार की सुबह पांच बजे महिला की बहन का फोन आया। उन्होंने कहा कि दीदी का फोन नहीं लग रहा है। जाकर देखो।

इसके बाद जब युवक घर पहुंचा तो पीड़ित महिला ने उसे बताया कि रात में Light कटी हुई थी। रात में पानी लेने घर से बाहर निकली थी इसी दौरान उसके घर में एक युवक प्रवेश कर गया।

चार शैतानों ने की दरिंदगी

आरोपी ने महिला से कहा कि चुप रहो नहीं, तो बच्चों को मार डालेंगे। उसके बाद तीन अन्य युवकों को भी उसने घर में बुला लिया एवं सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए एवं Mobile तोड़ डाला।

मंगलवार की सुबह पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। इस मामले में महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसके बाद पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच करायी।

ग्रामीण SP देर शाम खरसीदाग पहुंचे एवं घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया। उनके साथ DSP मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पांडेय एवं नामकुम थाना (Namkum Police Station) प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रह्मदेव प्रसाद उपस्थित थे।

जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी

ग्रामीण SP ने बताया कि महिला की मेडिकल जांच करायी गयी है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द मामला स्पष्ट हो जाएगा। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

रांची के कोकर में ही किराए पर रहता है परिवार

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला के पति लेह-लद्दाख में तैनात हैं। मूल रूप से खूंटी (Khunti) के कर्रा का रहनेवाला सैनिक का परिवार रांची के कोकर में ही किराए के मकान में रहता है।

अर्धनिर्मित घर में देर रात सामूहिक दुष्कर्म

सेना के जवान का परिवार रांची के लालखटंगा में जमीन खरीद कर घर बना रहा है। 10-15 दिन पहले महिला अर्धनिर्मित घर बनाने के लिए वहां रह रही थी। उसके साथ एक 6-7 साल का एवं एक चार माह का बेटा था। रात बारह से एक बजे के बीच चार युवक उनके घर में प्रवेश कर गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

spot_img

Latest articles

देवर ने किया यौन शोषण, दहेज के लिए पति-ससुराल वाले करते थे मारपीट, विवाहिता ने दर्ज कराई FIR

Brother-in-Law Sexually Abused : रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने...

5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, दो नाबालिग…

Attempted Rape of a 5-year-Old Innocent Girl : रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में...

DSPMU में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस: छात्रों ने सीखा पर्यावरण बचाने के तरीके

National Pollution Control Day at DSPMU: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायन...

खबरें और भी हैं...

देवर ने किया यौन शोषण, दहेज के लिए पति-ससुराल वाले करते थे मारपीट, विवाहिता ने दर्ज कराई FIR

Brother-in-Law Sexually Abused : रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने...

5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, दो नाबालिग…

Attempted Rape of a 5-year-Old Innocent Girl : रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में...