शादी का झांसा देकर युवती से बनाया संबंध, आरोपी गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: सरायकेला जिले के चांडिल थाना के कपाली ओपी क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर वर्षों तक यौन शोषण करने वाले आरोपित को पुलिस ने शुकवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपित की पहचान जमशेदपुर के मानगो चेपा पुल के पास रहने वाले 29 वर्षीय मोहम्मद जहांगीर उर्फ जुगनू के रूप में हुई है।

युवती ने 23 अप्रैल को दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया कि मोहम्मद जहांगीर उर्फ जुगनू ने कई वर्षों तक उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाए।

जब युवती ने उससे विवाह की बात की तो आरोपी ने साफ तौर पर इनकार कर दिया और अब वह किसी अन्य लड़की से शादी करने की योजना बना रहा है।

कपाली ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित मोहम्मद जहांगीर उर्फ जुगनू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Share This Article