मल्लिकार्जुन खड़गे से दिल्ली में मांडू विधायक जयप्रकाश पटेल ने की मुलाक़ात

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Political News: मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने Congress की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) से दिल्ली में मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया।

उन्होंने कहा कि पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुआ हूं। पार्टी जिस काम में लगाएगी उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पूरा करूंगा।

मुलाकात के संवाददाताओं से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि नदी की धारा में हमेशा मरी हुई मछलियां बहती हैं, जिन्दा लोग तो धारा के विपरीत चलते हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार सुरक्षा की गारंटी होती है। जब सरकारें भय का कारण बन जाती हैं तो नौजवान कार्यकर्ताओं को हिम्मत के साथ मुकाबला करना पड़ता है।

ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में देश में ऐसे हालात बन गए हैं कि सरकारी ताकत के बूते आम आदमी की आवाज को दबाने की प्रवृति लोकतंत्र के लिए चुनौती बन गई है।

ऐसे में जयप्रकाश भाई पटेल जैसे लोग अब इन चुनौतियों को डटकर मुकाबला करने के लिए तैयार हैं और अब इनकी आवाज जो भाजपा में कुंड थी अब प्रखरता के साथ जनता में गुंजेगी।

यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने दी।

Share This Article