नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, अपने रिश्तेदार के घर छुपा था आरोपी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Rape : पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र से नाबालिग के साथ दुष्कर्म (Rape) करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम देवनाथ सिंह उर्फ देवनाथ कुमार (Devnath Kumar) बताया गया है।

घटना का संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग अपने गांव में ही हैंडपंप पर पानी भरने गयी हुई थी। इसी दौरान देवनाथ सिंह नाम के व्यक्ति ने उसका अपहरण (Abduction) कर लिया।

फिर गांव की नदी किनारे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर आने पर पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने मनातू थाना में मामला दर्ज करवाया।

बताते चलें दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी देवनाथ सिंह फरार हो गया था। वो अपने एक रिश्तेदार के घर पर छिपकर रह रहा था। जिसके बाद पलामू SP रिष्मा रमेशन ने आरोपी को उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया।

Share This Article