डोरंडा गोलीकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jhrakhand News: डोरंडा के बेलदार मोहल्ले में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी को कोर्ट में हाजिर करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया है। बता दें कि इस मामले में अब तक 8 से 10 लोगों गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में डोरंडा थाना में 22 नामजद और 20 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज है।

इस मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें कुल 42 के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस आजम अहमद उर्फ आजम नेता, इब्राहिम खान उर्फ इगू, मो अरमान, शबाना परवीन, कंचन परवीन, मुस्कान खातून, सरफराज उर्फ मुकी व कुतुबद्दीन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Share This Article