कल्पना सोरेन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kalpana Soren Big Responsibility: लोकसभा चुनाव 2024 के संपन्न होने और परिणाम आने के बाद अब झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) की तैयारी शुरू हो गयी है।

इसी साल के अंत में झारखंड विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में झारखंड में JMM की स्टार प्रचारक बनकर उभरीं कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) को पार्टी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में है।

JMM सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही कल्पना सोरेन को JMM के केंद्रीय उपाध्यक्ष या केंद्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

JMM के केंद्रीय प्रवक्ता और केंद्रीय समिति सदस्य मनोज पांडेय ने कहा कि कल्पना सोरेन ने स्टार प्रचारक के रूप में अपनी भूमिका बहुत अच्छी तरह से निभायी। अब विधानसभा चुनाव में भी वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभायेंगी।

मुख्यमंत्री फेस हेमंत ही होंगे

झारखंड विधानसभा चुनाव में कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री फेस होंगी या नहीं, इसका जवाब देते हुए मनोज पांडेय ने बताया कि Kalpana Soren हों या मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, ये सभी पार्टी के स्टार प्रचारक हो सकते हैं, लेकिन झारखंड में मुख्यमंत्री फेस हेमंत सोरेन ही होंगे। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जल्द ही जेल से बाहर आयेंगे और CM पद के लिए I.N.D.I.A. ब्लॉक से चेहरा होंगे।

इस सरकार की विदाई तय है : BJP

इधर, कल्पना सोरेन को JMM में बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड BJP के प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह ने कहा कि यह JMM का आंतरिक मामला है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के जेल जाने के दिन से ही Kalpana Soren को राज्य की राजनीति में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में चाहे कोई भी व्यक्ति महागठबंधन का चेहरा हो, उसका कोई असर नहीं पड़ेगा। इस सरकार का विदा होना तय है।

Share This Article