Latest Newsझारखंडप्रियंका ने रांची में PM मोदी को घेरा, बोलीं- महंगाई और बेरोजगारी...

प्रियंका ने रांची में PM मोदी को घेरा, बोलीं- महंगाई और बेरोजगारी पर एक शब्द भी नहीं निकलता है उनके मुंह से

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Priyanka Gandhi in Ranchi : गोड्डा में कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप यादव के पक्ष में बुधवार को चुनाव प्रचार करने बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) रांची पहुंचीं।

यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और महिलाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी सहाय के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

इसमें उन्होंने केंद्र की Narendra Modi सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि आज महंगाई और बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंह से महंगाई का शब्द नहीं निकलता है। बेरोजगारी के मुद्दे पर वह एक शब्द नहीं बोलते।

झारखंड के वीर शहीदों को किया याद

Image

प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए बिरसा मुंडा, रघुनाथ राम, सिदो-कान्हो को याद किया। कहा कि अंग्रेज सरकार के खिलाफ इन्होंने लड़ाई लड़ी। इनके ही दिखाये मार्ग पर चलकर स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत को आजाद कराया।

अपने हक के लिए लड़ना ही हमारी आजादी की बुनियाद थी। इसी पर भारत का संविधान बना। यही संविधान आपको-हमको सारे अधिकार देता है। अगर लोकतंत्र ही नहीं बचेगा, तो आपके अधिकार कहां जायेंगे।

प्रियंका ने कहा कि देश में आज बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। आज 70 करोड़ नौजवान बेरोजगारी (Unemployment) का दंश झेल रहे हैं। हमारे बीच आज शिक्षित बेरोजगार हैं, जिनमें किसी ने B.Tech. कर रखा है, तो किसी ने M.Sc. की है, मगर इनको रोजगार नहीं मिल रहा है।

H.E.C. को लेकर जतायी चिंता, कहा- इसे बचाने की जरूरत

Image

अपने संबोधन के दौरान प्रियंका गांधी ने रांची में स्थित एचईसी को लेकर भी चिंता जतायी। उन्होंने कहा कि HEC को बचाने की आवश्यकता है। इस कंपनी को बंद कर दिया गया।

PM मोदी चंद्रयान के लिए अपनी पीठ थपथपा रहे हैं, लेकिन HEC के जिन लोगों ने इसके लिए काम किया, आज उन्हें साल भर से ज्यादा समय से सैलरी नहीं मिली है।

धर्म की राजनीति पर भाषण देकर भी इसे नकार दिया

Image

प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जी ने धर्म की राजनीति पर भाषण दिया, इसके बावजूद उन्होंने एक इंटरव्यू में इस तथ्य को नकार दिया। वह कहते हैं कि अगर मैं हिंदू-मुसलमान की बात करूंगा, तो मैं इस देश का प्रधानमंत्री बनने लायक नहीं।

प्रियंका ने कहा कि मोदी जी अपने ही आधार पर खड़े नहीं हो सकते हैं। जबकि, राहुल गांधी शुरू से अपने आधार पर खड़े हैं, क्योंकि वह मानते हैं कि जनता सबका हिसाब करेगी

भ्रष्टाचार पर भाजपा पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा हम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाती है, मगर पिछले 10 सालों में ये BJP वालों ने अपनी पार्टी को दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बना डाली।

वहीं, 55 सालों तक हम सत्ता में रहे, लेकिन कांग्रेस तो इतने दिनों में सबसे अमीर पार्टी नहीं बन पायी। इनके पास यह पैसा कहां से आया? इन्होंने 60 हजार करोड़ रुपये खर्च कर अपना कार्यालय बनाया। ये पैसे कहां से आये?

एयरपोर्ट पर महिलाओं संग किया पारंपरिक नृत्य

इससे पहले Priyanka Gandhi बुधवार को जब गोड्डा से रांची एयरपोर्ट पहुंचीं, तो यहां मौजूद महिलाओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इन महिलाओं के साथ प्रियंका गांधी ने यहां का पारंपरिक नृत्य भी किया।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...