डॉक्टर ने महिला से ठग लिए 32 लाख रुपए और उसके बाद अनैतिक संबंध भी…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Fraud and Molestation with Women : राजधानी Ranchi के बरियातू (Bariatu) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लालू खटाल के समीप रहने वाली एक महिला और उसके पति से एक Doctor ने 32 लाख रुपए ठग लिए।

इतना ही नहीं आरोपी ने महिला से अनैतिक संबंध भी बनाया अब पिता ने डॉक्टर राजेंद्र कुमार झा पर यह आरोप लगाते हुए सदर थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है।

डॉक्टर की क्लीनिक में काम कर रही थी महिला

महिला की शिकायत के अनुसार, वह 16 साल से  डॉक्टर के क्लिनिक में बीते 16 सालों से काम कर रही है। उसी क्लिनिक में कुछ सालों से उसका पति भी नौकरी करता है।

वह 2008 से और उनके पति 2000 से डॉ राजेंद्र के काशी हेल्थ सेंटर में काम करते थे। नोटबंदी के बाद डॉक्टर उन्हें दस हजार और उनके पति को 15 हजार रुपए वेतन देते थे।

राशि कटौती के करण  35 सौ उन्हें और उनके पति को 65 सौ रुपए डॉक्टर वेतन देते थे। बाकी पैसा वह खुद जमा करते थे। कहा था कि जब उनके बच्चे बड़े हो जाएंगे तो उनकी पढ़ाई-लिखाई में राशि काम आएगी।

महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने क्लिनिक के कमरे में अनैतिक संबंध भी बनाया। धमकी दी कि अगर वह किसी को बताई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article