CM हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना के तहत सात लाख लाभुकों के खाते में भेजे पैसे

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने योजना के तहत दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के पांच जिलों की सात लाख लाभुकों के खाते में योजना की राशि ट्रांसफर की।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

MMSY in Ranchi : राजधानी Ranchi के नामकुम (Namkum) के खोजाटोली स्थित ट्रेनिंग ग्राउंड में आज बुधवार को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (MMSY) को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने योजना के तहत दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के पांच जिलों की सात लाख लाभुकों के खाते में योजना की राशि ट्रांसफर की।

इस कार्यक्रम में रांची, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा और गुमला जिले के करीब सात लाख महिलाएं शामिल हुईं।

रांची में 33, 54,95,000 खूंटी में 7,52,93,000, लोहरदगा में 8,07,81,000, सिमडेगा में 7,67,98,000 और गुमला में 13,65,60,000 रुपये लाभुक महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किये गये।

कुल दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में 7 लाख 4 हजार 927 बहनों के खातों में 70 करोड़ 49 लाख  27 हजार रुपये  हस्तातंरित किये गये।

Share This Article