रांची में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने छह लड़कियों सहित 10 को दबोचा

रैकेट में शामिल छह लड़कियों और 4 पुरुषों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि हिरासत में ली गई अधिकतर लड़कियां बंगाल (Bengal) की रहने वाली हैं।

Central Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sex Racket in Ranchi :  SSP चंदन कुमार सिंह को रविवार की देर रात को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी DSP केवी रमन ने अपनी टीम के साथ लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली (Kantatoli) स्थित अर्बन रिट्रीट (Urban Retreat)  नाम के गेस्ट हाउस (Guest House) में Raid मार सेक्स रैकेट (Sex Racket) का खुलासा किया है।

रैकेट में शामिल छह लड़कियों और 4 पुरुषों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि हिरासत में ली गई अधिकतर लड़कियां बंगाल (Bengal) की रहने वाली हैं।

होटल संचालकों की मदद से उन्हें होटल में ही रख कर वहीं पर ग्राहक बुला कर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।

रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया की अनैतिक देह व्यापार को लेकर Raid किया गया, जिसमें काफी लोग पकड़े गए हैं। जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

देर रात तक रेकी करती रही पुलिस

लगाातर हो रही थी रेकी गेस्ट हाउस में रेड करने के लिए पुलिस की टीम देर रात तक रेकी करती रही। इस दौरान गेस्ट हाउस में लगातार लड़कियों का आना जाना लगा हुआ था। ग्राहक भी आ जा रहे थे।

पुख्ता सूचना के बाद सिटी DSP ने रेड किया और मौके से ही सभी लडकियां हिरासत में ले ली गईं।

Share This Article