रांची पहाड़ी टोला से अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: रांची की सुखदेवनगर थाना पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे एक बदमाश को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

गिरफ्तार आरोपी रमजान खान सुखदेवनगर थाना (Sukhdevnagar Police station) क्षेत्र के पहाड़ी टोला बानो मंजिल लेन का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक रिवाल्वर, एक मोबाईल और एक गोली बरामद किया है।

SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड के पास कुछ अपराधी एक जगह जमा होकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना के बाद कोतवाली DSP प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि कुछ व्यक्ति ऑटो स्टैंड के पास अंधेरे में खड़ा होकर बात कर रहे हैं, जो पुलिस को देखते ही भागने लगे।

इसी दौरान पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया जबकि बाकी लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। जांच करने पर इसके पास से हथियार बरामद किया गया। SSP ने बताया कि इसके खिलाफ पूर्व से भी रातू थाने में अपराधिक मामला दर्ज है।

Share This Article