Homeझारखंडकल होगी पारा शिक्षकों की द्वितीय आकलन परीक्षा, 26 परीक्षा केंद्रों पर...

कल होगी पारा शिक्षकों की द्वितीय आकलन परीक्षा, 26 परीक्षा केंद्रों पर होगा एग्जाम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Para Teachers Assessment Exam : झारखंड (Jharkhand) में कल यानी 5 जनवरी 2025 को पारा शिक्षकों (Para Teachers) की द्वितीय आकलन परीक्षा (Second Assessment Exam) आयोजित की जाएगी।

परीक्षा की तैयारियों को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. अनिल महतो ने शुक्रवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की।

इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं और सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

26 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

आकलन परीक्षा के लिए राज्य में कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में कक्षा 1 से 5 तक के 9,650 और कक्षा 6 से 8 तक के 1,600 शिक्षक शामिल होंगे।

बताते चलें यह परीक्षा उन पारा शिक्षकों के लिए आयोजित की जाती है, जो शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में सफल नहीं हो सके हैं। परीक्षा में सफल होने वाले शिक्षकों के मानदेय में 10% तक की वृद्धि की जाएगी।

पारा शिक्षकों को आकलन परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 4 अवसर दिए जाते हैं। यदि कोई शिक्षक किसी प्रयास में शामिल नहीं होता है, तो उसका एक अवसर समाप्त मान लिया जाता है।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...