BJP के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा की तबीयत बिगड़ी, रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP Leader Kadia Munda Hospitalized : लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा (Kadia Munda) (88) की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें कल मंगलवार की देर शाम Ranchi के मेडिका अस्पताल (Medica Hospital) में भर्ती कराया गया है।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth और BJP प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

दोनों नेताओं ने बताया कि वे लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं और कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

तीन दिन पहले बिगड़ी थी तबीयत

बताते चलें कड़िया मुंडा की तबीयत तीन दिन पहले खराब हुई थी। खूंटी (Khunti) के सिविल सर्जन डॉ. नागेश्वर मांझी ने उनके आवास पर जाकर उनकी स्वास्थ्य जांच की थी।

जब उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें मंगलवार को रांची रेफर किया गया और मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

Share This Article