झारखंड में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे, इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : झारखंड (Jharkhand) में इन दिनों ठंड (Cold) का प्रकोप अपने चरम पर है। गुमला, खूंटी, हजारीबाग समेत कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा चुका है।

हालांकि, राजधानी Ranchi के लोगों को कुछ दिनों से ठंड से हल्की राहत जरूर मिली है, लेकिन बाकी जिलों में शाम होते ही चल रही शीतलहर ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है।

कल छाया रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। रांची का तापमान एक बार फिर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।

बुधवार को उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में घना कोहरा (Fog) छाए रहने की संभावना है।

अगले दो दिनों में और गिरेगा तापमान

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। हालांकि, इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

इस दौरान कई इलाकों में सुबह घना कोहरा देखने को मिलेगा और आसमान साफ रहेगा।

कई इलाकों में हुई हल्की बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। डाल्टनगंज में 0.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि सबसे अधिक तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया।

वहीं, गुमला में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

Share This Article