शर्मनाक! रांची में लूटपाट करने घर में घुसे चोरों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के एक घर में लूट के दौरान घर की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपितों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

SP सुमित कुमार अग्रवाल ने रविवार को बताया कि 23 अप्रैल की रात दंपती के घर में एक नबालिग सहित तीन अपराधियों ने पहले तो लूटपाट की। उसके बाद पति-पत्नी को अगवा कर जंगल की तरफ ले गए।

जहां अपराधियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी पुलिस को 26 अप्रैल को पीड़ित परिवार ने दी। इसके बाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

फोन पे के माध्यम से 5 हजार रुपये दिए 

 

लूट के दौरान अपराधियों को ज्यादा पैसे नहीं मिले तो उन्होंने दंपती को काफी डराया। इसके बाद दंपती ने अपराधियों को फोन पे के माध्यम से 5 हजार रुपये भी दिए, लेकिन अपराधी इतने से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने दंपती को अगवा कर लिया और जंगल की तरफ ले गए। जहां दोनों को पेड़ से बांध दिया।

जंगल में अगवा किए गए पति-पत्नी को अपराधियो ने पेड़ से बांध दिया और फिर पति की आंखों पर पट्टी बांध दी। उसके बाद अपराधियों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपित मौके से फरार हो गए।

SP ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपित राजेश उरांव और राजेंद्र उरांव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपित जो नबालिग है उसे निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपित सगे भाई हैं।

Share This Article