झारखंड में यहां सादगी के साथ शिव भक्तों ने की मंडा पूजा

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ जिले में मंडा पूजा काफी धूमधाम से मनाया जाता है। कोरोना की वजह से सोमवार को यह पूजा बेहद ही सादगी के साथ मनाया गया।

मंडा पूजा में आस्था और विश्वास का संगम शिव भक्तों में दिखाई देता है। शहर के कैथा में सादगी और भक्ति पूर्ण माहौल में मंडा पूजा का आयोजन किया गया।

कोरोना के कारण मां पार्वती का पट इस वर्ष ग्राम में लोगों के घरों तक नहीं घुमाया गया।

श्रद्धालु महादेव मंडप पहुंच भगवान शिव व माता पार्वती की पूजन विधि पूर्वक किए।

दहकते अंगारों पर चलकर शिवभक्तों ने भगवान के प्रति अगाध आस्था का परिचय दिया। मंडा पूजा में विधिनुसार 45 शिशुओं का मुंडन संस्कार किया गया।

आयोजन समिति अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने कहा कि मंडा पूजा लोगों की आस्था और श्रद्धा से जुड़ा पर्व है।

वहीं पार्षद देवधारी महतो ने कहा कि इस वर्ष बगैर मेले और छऊ नृत्य के मंडा पूजा किया गया। पूजा में ग्रामीण श्रद्धालु सम्मिलित हो भगवान का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना किए।

इस अवसर पर सचिव राजकुमार महतो, चुन्नीलाल महतो, ईश्वर ओहदार, नवनीत महतो, शक्ति महतो, जगलाल महतो, भैरव महतो, माथुर महतो, भोला महतो, छटू ओहदार, निर्मल महतो, कमलेश महतो सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article