Homeझारखंडरांची में बकरीद पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम, बख्शे नहीं जाएंगे अशांति...

रांची में बकरीद पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम, बख्शे नहीं जाएंगे अशांति फैलाने वाले

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Strict security arrangements on Bakrid in Ranchi: रांची में बकरीद (Bakrid) को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। पुलिस मुख्यालय ने बताया है कि 4900 पुलिस बल, छह Company Rapid Action Police, पांच कंपनी CRPF , एक कंपनी CRPF की Rapid Action Force के अलावा 5000 होमगार्ड जवानों की अतिरिक्त तैनाती विभिन्न जिलों में की गयी है।

इसके अलावा सभी जोन के आईजी और डीआईजी के पास 1000 पुलिस बल रिजर्व में रखा गया है।

DGP के आदेश पर IG अभियान ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। राज्य भर के थानों में सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं। रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, गिरिडीह में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है, इन जिलों में Rapid Action Force को लगाया गया है।

पुलिस मुख्यालय के तरफ से सभी जिले के एसपी को बकरीद के दौरान जवानों की प्रतिनियुक्त सभी सुरक्षा उपकरणों के साथ आवश्यकतानुसार स्थानों पर करने को कहा गया है।

संवेदनशील इलाको में दंगा नियंत्रण उपकरणों, लाठी, हेलमेट, बाडी प्रोटेक्टर, केन शील्ड, टियर गैस गन सहित अन्य उपकरण के साथ जवान तैनात रहेंगे। ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी उपद्रवी तत्वों पर निगरानी रखी जाएगी। किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने को कहा गया है।

वहीं दूसरी ओर राजधानी रांची में बकरीद (Bakrid) को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर राजधानी रांची में लगभग 3000 जवानों की तैनाती की गई है।

इस संबंध में SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि राजधानी रांची में बकरीद को लेकर सुरक्षा के भुगतान इंतजाम किए गए हैं। सभी DSP और थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलियम करने को कहा गया है।

SSP ने बताया कि सभी संवेदनशील जगहों पर Rapid Action Force की तैनाती की गई है, इसके अलावा झारखंड पुलिस के RAF, JAP, IRB के जवानों को भी राजधानी में तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि क्विक रिस्पांस टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है, अगर कहीं से भी आपातकालीन व्यवस्था करनी होगी तो वहां दस्ता तुरंत मूव करेगा।

इस बार पूरी राजधानी पर नजर रखने के लिए 70 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं । इनकी निगरानी के लिए 50 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। रांची एसएसपी ने कहा कि अगर कोई शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने जा निर्देश दिया गया है।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...