सुरेश स्वांसी हत्याकांड का खुलासा! दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारखंड के सिमडेगा जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के भुरसूडीह गांव में 26 वर्षीय युवक सुरेश स्वांसी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है।

पकड़े गए आरोपियों में जगदीश स्वांसी (भुरसूडीह निवासी) और हरि मुंडा (ग्राम बांकी, थाना तमाड़) शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के पास से हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार (दौली और फरसा), मृतक सुरेश और आरोपी जगदीश का मोबाइल फोन जब्त किया है।

हत्या का कारण: पुराना जमीन विवाद

बुंडू DSP ओमप्रकाश ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हत्या का मुख्य कारण पुराना जमीन विवाद था। सुरेश स्वांसी की हत्या 12 सितंबर 2025 को हुई थी।

आरोपी जगदीश और उसके साथियों ने विवाद के चलते सुरेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। DSP ने कहा कि हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।

कैसे पकड़े गए आरोपी?

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी टीम ने कार्रवाई की। टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार मोदी, उप निरीक्षक निमाई सोरेन, सहायक उपनिरीक्षक अजय प्रताप और तमाड़ थाना का सशस्त्र बल शामिल था। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया। तीसरा आरोपी अभी फरार है, लेकिन जल्द पकड़ा जाएगा।

12 सितंबर की शाम को भुरसूडीह गांव में सुरेश स्वांसी को जगदीश स्वांसी और उसके साथियों ने घेर लिया। जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हुआ, और आरोपी धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। तमाड़ थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू हुई, जो तेजी से आगे बढ़ी।

Share This Article