हजारीबाग में चोरों का आतंक!, 5 मिनट में तोड़ा गोदरेज का दरवाजा, 41 हजार और जेवरात लूटे

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Terror of thieves in Hazaribagh!: हजारीबाग शहर के ओकनी तालाब गली नंबर एक में सोमवार तड़के चोरी की सनसनीखेज वारदात ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है। चोरों ने महज 5 मिनट में गोदरेज का दरवाजा तोड़कर 41 हजार रुपये नकद और सोने के जेवरात लूट लिए।

विशाल सिन्हा के घर हुई चोरी

पीड़ित विशाल सिन्हा, जो पेशे से बस कंडक्टर हैं, के घर यह घटना हुई। उनकी पत्नी सिमरन ने बताया कि सुबह 4 बजे पति ड्यूटी के लिए निकले थे। कुछ देर बाद दरवाजा तोड़ने की आवाज सुनाई दी। सिमरन ने कहा, “मैं बच्चों और बहन के साथ थी। डर के मारे हमने खुद को कमरे में बंद कर लिया और विशाल, देवर और जेट को फोन किया।” जब तक आसपास के लोग और रिश्तेदार पहुंचे, चोर फरार हो चुके थे।

इस वारदात ने हजारीबाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। अपार्टमेंट में लगे तीन CCTV कैमरे बंद थे, जिससे पुलिस की जांच में मुश्किल बढ़ गई है। एक दिन पहले शहर में 7 राउंड गोलीबारी की घटना के बाद यह दूसरी बड़ी वारदात ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया है। हजारीबाग में लगातार बढ़ रही क्राइम की घटनाओं से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है। स्थानीय लोग पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Share This Article