Latest Newsझारखंडगढ़वा में भालू के हमले में दो सगे भाई सहित तीन की...

गढ़वा में भालू के हमले में दो सगे भाई सहित तीन की मौत, तीन घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा: भंडरिया थाना अंतर्गत बड़गड के बरकोल गांव में भालू के हमले से तीन ग्रामीणों की मौत हो गयी।

इसके अलावा एक महिला समेत तीन लोग घायल भी हैं। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है।

घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। भालू के हमले से दो भाइयों सहित तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

घायल एवं मृतक सभी लोग बरकोल गांव के कोरिया कोड़कर टोला के रहने वाले थे।

मृतकों में सुमित गिद्ध, अनित गिद्ध और राजू मिंज शामिल हैं। जबकि घायलों में छोटू गिद्ध, उसकी पत्नी मरियम लकड़ा व कमलेश गिद्ध शामिल हैं।

घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सभी ग्रामीण बरकोल से अपने टोला में वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान कोरिया कोड़कर जंगल से गुजरने के दौरान एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। इ

स हमले में बारी-बारी से भालू ने तीन लोगों को मार डाला, जबकि तीन लोग घायल अवस्था में किसी तरह वहां से बचकर भागने में सफल रहे।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों ग्रामीणों के शवों को सदर अस्पताल गढ़वा में पोस्टमार्टम कराया। एक ग्रामीण के पास कुल्हाड़ी था, लेकिन इसके बावजूद भालू ने उसे भी मार डाला। घटना के बाद बरकोल व आसपास के गांवों में भालू को लेकर काफी दहशत है।

spot_img

Latest articles

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

शिरडी में सम्मानित हुए ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया और सुनील निकम

शिरडी परिक्रमा यात्रा 2026 में देश-विदेश से जुटे लाखों श्रद्धालु शिरडी: साईं नगरी शिरडी में...

खबरें और भी हैं...