झारखंड में 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले

चुनाव आयोग (Election Commission) के निर्देश पर झारखंड में 64 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Transfer of 64 police officers in Jharkhand : चुनाव आयोग (Election Commission) के निर्देश पर झारखंड में 64 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।

इस संबंध में DGP के आदेश दिए जाने के बाद डीआईजी कार्मिक ने इससे संबंधित अधिसूचना रविवार को जारी कर दी। इस आदेश के तहत जिन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। उसमें 53 सब Inspector, एक मेजर और दस इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी शामिल हैं।

झारखंड समेत चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के निकट होने का संकेत देते हुए चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया है कि आयोग की नीति है कि चुनाव वाले राज्य, केंद्रशासित प्रदेश (Union Territory) में चुनाव के संचालन से सीधे जुड़े अधिकारियों को उनके गृह जिलों या उन स्थानों पर तैनात नहीं किया जाता है, जहां वह एक लंबे समय से तैनात हैं।

इसलिए चुनावों से सीधे जुड़े किसी भी अधिकारी को वर्तमान जिले में बने रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर वह अपने गृह जिले में तैनात है या उसने उसने पिछले चार वर्षों के दौरान उक्त जिले में तीन वर्ष वर्ष पूरे किए हैं, तो उसे स्थानांतरित किया जाये।

Share This Article