गोड्डा में आदिवासी महिला की धारदार हथियार से हत्या

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघी पंचायत अंतर्गत कोल्हुआ गांव में मोसमात मरांगमय सोरेन (45) की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई।

पुलिस को मृतक के कान के पीछे और गले पर गंभीर वार के निशान मिले हैैं।

जानकारी के मुताबिक घटना की भनक लोगों को सोमवार की सुबह तब लगी जब देर सुबह तक जानवरो को गौशाला में देख मृतक के घर की ओर गए, जहाँ मरांगमय को मृत पाया। वहीं, बगल में उसका 7 वर्षीय पुत्र नवीन बेसरा गहरी नींद मे सोया था जिसको जगाया गया।

जिसके बाद पूरे गाँव मे यह खबर आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी बोआरीजोर थाना को दिया।

जिसके बाद बोआरीजोर थाना के एस आई राजू लाल स्वन्ति ,धर्मवीर सिंह,चंद्रशेखर सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पहुचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया।

मृतक की पुत्री सोनामुनि बेसरा ने बताया कि उनकी माँ रविवार को शाम खाना खाकर भाई के साथ सोने चली गई।

सुबह उसे घटना की जानकारी हुई। मृतक को दो पुत्री व एक 7 वर्षीय पुत्र है। मृतका को हाल ही में प्रधानमंत्री आवास मिला मिला था।

दो वर्ष पूर्व एनटीपीसी मे गैंगमेन के रूप मे कार्यरत पति की भी मृत्यु हो गई थी। मृतका खेती कर जीवन यापन करती थी।

घटना के पीछे क्या रंजिश है, तथा घटना को किसने अंजाम दिया फिलहाल इस पर से पर्दा नही उठ सका है।

थाना प्रभारी नारायण तुबिद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेजा गया है।

पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझायी जाएगी।

Share This Article