Latest Newsझारखंडइस गणतंत्र दिवस कर्तव्य पथ पर पहली बार झारखंड की छात्राएं करेंगी...

इस गणतंत्र दिवस कर्तव्य पथ पर पहली बार झारखंड की छात्राएं करेंगी बैंड प्रदर्शन, CM ने दी बधाई….

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Girls Band Performance on Kartavya Path : इस वर्ष गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर Delhi के कर्तव्य पथ (Kartavya Path) पर Jharkhand की बेटियां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

पूर्वी सिंहभूम (West Singhbhum) के पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पटमदा की छात्राएं ऐतिहासिक मंच रोस्ट्रम पर बैंड प्रस्तुति (Band Performance) देंगी।

गौरतलब है कि यह पहला अवसर है जब झारखंड की छात्राओं का बैंड इस प्रतिष्ठित आयोजन में शामिल होगा।

इस गौरवशाली अवसर के लिए देशभर से केवल तीन स्कूलों का चयन हुआ है। बैंड दल में 8वीं से 12वीं तक की कुल 25 छात्राएं शामिल हैं। ये छात्राएं आज ही दिल्ली के लिए रवाना होगी।

बताते चलें राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शन के लिए झारखंड शिक्षा विभाग 2015 से प्रयासरत था।

बैंड दल में शामिल छात्राएं

इस दल में पार्वती महतो, आशा लता महतो, पिंकी, कल्याणी महतो, ममता महतो, बसंती महतो, वर्षा रानी मांझी, साधना महतो, सुभद्रा कर्मकार, प्रमिला महतो, रुमा महतो, पूजा रानी महतो, रिया महतो, छाया महतो, सविता महतो, उषारानी सोरेन समेत अन्य छात्राएं शामिल हैं।

इनके साथ शिक्षिका सारो हांसदा, बैंड मास्टर प्रेम राणा और समन्वयक चंद्रदेव सिंह भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री Hemant Soren और शिक्षा मंत्री Ramdas Soren ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई दी है। शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने भी छात्राओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

spot_img

Latest articles

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

नगड़ी में कृषि मेला, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Agricultural Fair in Nagdi: युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, Nature Foundation, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास...

रांची की सड़कों की बदलेगी सूरत, अब हर सड़क की होगी तय जिम्मेदारी

Face of Ranchi's Roads will Change: रांची शहर की सड़कों को साफ, सुरक्षित और...

विजय के समर्थन में राहुल गांधी का बयान, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

Rahul Gandhi's statement in Support of Vijay : तमिलनाडु के दौरे पर गए लोकसभा...

खबरें और भी हैं...