विधवा को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, बनाया अश्लील वीडियो, पीड़िता ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Widow Sexually Exploited: एक विधवा को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया गया। अश्लील वीडियो बनाकर उसे Blackmail किया गया। मामला रांची के नामकुम थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता ने नजबुल शेख एवं जहांगीर शेख नानक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उधर, स्थानीय लोगों ने जहांगीर शेख को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है, जबकि नजबुल फरार है।

आवेदन के अनुसार महिला में बताया है कि वह 2021 से ठेकेदार जहांगीर शेख के यहां मजदूरी करती थी। काम के दौरान ही उसकी बातचीत वहां मौजूद जहांगीर से होती थी।

इस बीच जनवरी 2023 में उसके पति का देहांत हो गया। पति के देहांत के बाद नजबुल शेख (Nazbul Shaikh) ने उसे बहला फुसलाकर शादी का झांसा दिय। पिछले एक साल से शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील Video भी बनाया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

आरोपी ने बात नहीं मानने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी उसकी नाबालिग बेटी पर भी गलत नजर रखने लगा। आरोप है कि 28 जून को नजबुल ने उसे कांटाटोली बुलाया, वहां से जबरन पश्चिम बंगाल के रघुनाथगंज ले गया। वहां से का किसी तरह भागकर बहन के घर पहुंची, जिसके बाद रांची पहुंची।

Share This Article