कोडरमा में जंगली हाथी का कहर, महिला को कुचलकर मार डाला

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: जयनगर प्रखंड के कोसमाडीह गांव में सोमवार सुबह एक जंगली हाथी ने 57 वर्षीय मसोमात कलवा देवी, पति स्व. छोटेलाल यादव, को कुचलकर मार डाला। घटना सुबह करीब 4:30 बजे की है, जब कलवा देवी शौच के लिए निकली थीं। हाथी को देखकर वह भागने लगीं, लेकिन हाथी ने दौड़ाकर उन्हें पटककर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों में गुस्सा

घटना की खबर फैलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए तत्काल कार्रवाई और मृतका के परिवार को उचित मुआवजे की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामदेव मोदी ने थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और वन विभाग को सूचित किया। थाना प्रभारी के निर्देश पर ASI संजय कुमार और केडी प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

चार घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को तात्कालिक सहायता के रूप में 25,000 रुपये दिए। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेजा गया, जिसे बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।

Share This Article