साहिबगंज में पुलिसकर्मी सुरजीत यादव की संदिग्ध मौत, SIT जांच शुरू

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: रविवार को साहिबगंज पुलिस लाइन की महिला बैरक के पास सिपाही सुरजीत यादव का शव संदिग्ध हालत में मिला। उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर और शरीर पर कई चोटें थीं। आशंका है कि शनिवार रात उनकी हत्या की गई। पोस्टमॉर्टम में गोली लगने की बात खारिज हुई।

जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने शव को सदर अस्पताल भेजा, जहां मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमॉर्टम किया। रांची से FSL टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पाकुड़ के रहने वाले थे सुरजीत, दो बेटियों के पिता

सुरजीत यादव पाकुड़ के महेशपुर, ग्वालपाड़ा गांव के निवासी थे। 2011 में झारखंड पुलिस में भर्ती हुए और 2015 में साहिबगंज के शोभनपुर भट्टा की निवासी से शादी की।

उनकी दो बेटियां हैं, 7 और 2 साल की। हाल ही में उनका तबादला मुफस्सिल थाना से पुलिस लाइन हुआ था।

SIT गठित, संदिग्धों से पूछताछ

सुरजीत की पत्नी के अनुसार, वह शनिवार शाम एक साथी सिपाही के साथ निकले और लौटे नहीं। साहिबगंज SP अमित कुमार सिंह के कोलकाता में होने के कारण गोड्डा SP अनिमेष नैथानी ने जांच शुरू की।

SIT का गठन किया गया और संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया है।

Share This Article