अबुआ आवास को लेकर हुए विवाद में क्रूर बेटे ने गोली मारकर बाप को उतार दिया मौत के घाट

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Son Kill Father for Abua Aawas Yojna : अबुआ आवास योजना (Abua Aawas Scheme) को लेकर बाप-बेटे में हुए विवाद के बाद आक्रोश में आकर बेरहम बेटे ने गोली मार कर बाप को मौत के घाट उतार दिया।

पलामू (Palamu) में घटी यह घटना गुरुवार की रात की ही बताई जा रही है। 60 वर्षीय मृतक की पहचान कृष्ण सिंह के रूप में हुई है।

छतरपुर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) नौशाद आलम ने कहा कि  घटना गुरुवार रात नौडीहा बाजार पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत रत्नाग गांव में हुई।

इस दौरान छोटे बेटे ने पिस्तौल (Pistol) से गोली मारकर अपने पिता की हत्या (Murder) कर दी। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है।

कृष्ण सिंह अपने बड़े बेटे की जमीन (Land) पर घर बनाना चाहता था लेकिन उसका छोटा बेटा इसके लिए सहमत नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

कृष्ण सिंह की बेटी और दूसरे बेटे ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि गुरुवार को उनके पिता और भाई के बीच अबुआ आवास स्कीम (Abua Aawas Scheme) को लेकर बहस हो गई। बाद में यह बहस इतनी बढ़ गई कि भाई ने उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने वाला मृत का छोटा बेटा बताया जा रहा है।

Share This Article