JJMP के नक्सली सुशील उरांव को पुलिस ने किया अरेस्ट, 5 लाख का इनामी…

उग्रवादी संगठन JJMP के सुशील उरांव को पलामू-लातेहार के सीमावर्ती इलाके से गिरफ्तार किया गया है। उसके ऊपर झारखंड सरकार ने पांच लाख का इनाम घोषित किया है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : उग्रवादी संगठन JJMP के सुशील उरांव (Sushil Oraon) को पलामू-लातेहार के सीमावर्ती इलाके से गिरफ्तार किया गया है। उसके ऊपर झारखंड सरकार (Government of Jharkhand) ने पांच लाख का इनाम घोषित किया है। जेजेएमपी संगठन में उसका दायित्व सेकंड इन कमान की है।

JJMP उग्रवादी संगठन के कर्मवीर ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि पुलिस कई दिनों से Sushil Oraon को गिरफ्तार कर रखा है लेकिन अब तक उसे सार्वजनिक नहीं किया है और न्यायालय में भी उपस्थित नहीं कराया है। सुशील लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के मंधनिया गांव का रहने वाला है।

सक्रिय उग्रवादी सुशील उरांव गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले लातेहार में हुई एक मुठभेड़ में जगुआर के डिप्टी कमांडेंट शहीद हो गए थे। इस घटना में सुशील उरांव मुख्य आरोपितों में से एक है। वह पिछले एक दशक से उग्रवादी संगठन JJMP में सक्रिय है। वह पुलिस पर हुए कई हमलों का आरोपित है। उम्मीद है कि जल्द ही पुलिस सुशील उरांव की गिरफ्तारी को सार्वजनिक करेगी।

Share This Article