पाकुड़ के सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद एक्सीलेंस अवॉर्ड से हुए सम्मानित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: महेशपुर प्रखंड के पोखरिया गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता पंचानन ठाकुर को बेस्ट सोशल वर्कर तथा उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के लिए स्वामी विवेकानंद एक्सीलेंस अवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया है।

उन्हें यह अवॉर्ड रविवार को कोलकाता में दक्षिण कोलकाता क्रीड़ा व संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया।

इस कार्यक्रम में देश के 12 राज्यों के शिक्षक, नृत्य कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक, प्रोफेसर, क्रिकेटर, फुटबॉलर, एडवोकेट तथा लेखक समेत कुल 24 लोगों को स्वामी विवेकानंद एक्सीलेंस अवार्ड 2022 का मेडल, अंग वस्त्र, प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि पंचानन ठाकुर सामाजिक कार्यों से निरंतर जुड़े रहे हैं। झारखंड अलग राज्य के लिए वे आजसू संगठन के सदस्य के रूप में भी जुड़े थे। वे पाकुड़ विधानसभा सीट से दो बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

Share This Article