झारखंड में 24 घंटे में पुलिस ने गैंग रेप के 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस घटना के आरोपियों को पकड़ने के लिए चाईबासा के SDPO दिलीप खलखो के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, जिसके बाद टीम घटना स्थल पर पहुंची

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिला के कातीगुटू गांव में एक युवती का 5 लोगों ने गैंग रेप (Gang Rape) किया था। इस मामले के आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना के आरोपियों को पकड़ने के लिए चाईबासा के SDPO दिलीप खलखो (SDPO Dilip Khalkho) के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसके बाद टीम घटना स्थल पर पहुंची। और पीडिता का बयान लिया।

मंगेतर संग घुमने आई थी युवती

घटना की जानकारी पाकर ग्रामीण मुंडा समेत अन्य लोग थाना पहुंचे और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कि।

बता दें कि युवती अपने मंगेतर संग गांव घूमने आई थी। वहीं दुष्कर्म के आरोपियों में युवती के मंगेतर का दोस्त भी शामिल है।

पांचो आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता ने बताया की पांचों युवक सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसका बैग, मोबाइल, रुपया और अन्य सामान छीनकर फरार हो गए।

पुलिस ने छापामारी (Raid) कर पांचों आरोपी विशाल पूर्ति (25), सिंगराय पूर्ति (43), हरिचरण पाड़ेया (33), सुलेमान पूर्ति (22) और हरिचरण पूर्ति (30) को गिरफ्तार किया। और उनकी निशानदेही पर सारा लूटा हुआ सामान बरामद किया।

Share This Article