रामगढ़ SDO जावेद हुसैन को बिना सूचना गायब मिले कर्मचारी, फिर क्या…लगा दी क्लास!

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ एसडीओ मोहम्मद जावेद हुसैन ने गुरुवार को गोला अंचल कार्यालय में अनुपस्थित कर्मचारियों की क्लास लगा दी।

वे अंचल कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि कई कर्मचारी बिना सूचना के गायब हैं।

इसके बाद उन्होंने दस्तावेजों को खंगालना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने अंचल कार्यालय में संधारित की जाने वाली उपस्थिति पंजी, अवकाश पंजी, कार्य विभाजन, स्टॉक पंजी, कैश बुक पंजी, एडवांस पंजी सहित अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की। एसडीओ ने अंचल अधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारियों को इस संबंध में कई निर्देश दिए।

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने राजस्व संबंधित मामलों जैसे म्यूटेशन, पंजीकरण, अतिक्रमण सहित सरकार द्वारा सर्वजन पेंशन योजना के तहत संचालित विभिन्न पेंशन योजना के तहत अंचल कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिए।

वहीं अनुमंडल पदाधिकारी ने म्यूटेशन सहित सेवा के अधिकार अधिनियम के तहत आने वाली सेवाओं को ससमय निष्पादित करने का निर्देश दिया।

Share This Article