हमारी बेटियां अब आसमान छू रही हैं: संजय सेठ

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड की दीपिका, अंकिता और कोमोलिका ने पेरिस में तीरंदाजी विश्वकप प्रतियोगिता की रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

यह हम सबके लिए गौरव की बात है। इन विजेता बेटियों को ढेर सारी बधाई। हमारी बेटियां अब आसमान छू रही हैं। उक्त बातें रांची के सांसद संजय सेठ ने कही।

सेठ ने रविवार को कहा कि झारखंड खेल के क्षेत्र में उर्वरा भूमि है। इस भूमि ने देश और दुनिया को कई खेल रत्न दिए।

इन बेटियों की विजय इस कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

यह गौरव की बात है कि कुछ दिन पूर्व रांची की ही पहलवान बेटी चंचला का चयन ओलंपिक के लिए हुआ।

उससे पहले दो बेटियों का चयन हॉकी के लिए हुआ और अब इन तीन बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है।

यह स्पष्ट संदेश है कि हमारी बेटियां किसी से कम नहीं है।

झारखंड की बेटियों ने देश और दुनिया में भगवान बिरसा मुंडा का नाम रोशन किया है।

Share This Article