Latest Newsझारखंडनितिन गडकरी से मिले सांसद संजय सेठ

नितिन गडकरी से मिले सांसद संजय सेठ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : रांची की बढ़ती आबादी को देखते हुए आउटर रिंग रोड की मांग को लेकर रांची के सांसद संजय सेठ (MP Sanjay Seth) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Minister Nitin Gadkari) से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान सांसद ने रांची में झारखंड का पहला एलिवेटेड कॉरीडोर (Elevated Corridor) के निर्माण कार्य की स्वीकृति और निर्माण कार्य आरंभ होने की खुशी में रांची की जनता के तरफ से उनका अभिनंदन किया।

सांसद ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि देश के विकास की गति को रफ्तार देने के लिए आपने राजमार्गों (Highways) के निर्माण को जो गति प्रदान की है, वह बहुत ही प्रशंसनीय है।

इस दौरान मंत्री को दिए ज्ञापन में सांसद ने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है।

पूर्व में यहां एक रिंग रोड का निर्माण किया गया है, परंतु अब रिहायशी इलाकों के बढ़ने के कारण यह आबादी रिंग रोड तक पहुंच गई है।

रांची में एक आउटर रिंग रोड के निर्माण की आवश्यकता महसूस होने की बात कही

वर्तमान परिस्थिति में सांसद संजय सेठ ने आने वाले 30 वर्षों को देखते हुए रांची में एक आउटर रिंग रोड (Outer Ring Road) के निर्माण की आवश्यकता महसूस होने की बात कही और इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से पहल करने का आग्रह किया।

सांसद सेठ ने कहा कि जन हित (Public Interest) में यह बहुत आवश्यक भी है कि यहां के नागरिकों को सुगम यातायात (Smooth Traffic) के बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें। केंद्रीय मंत्री ने इस मामले में सकारात्मक पहल करने की बात सांसद से कही है।

spot_img

Latest articles

कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी रमा खलखो ने हटिया और शतरंजी में की पदयात्रा, की जीत दिलाने की अपील

रांची : नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी रमा खलखो ने शुक्रवार...

धनबाद में कुत्ते की पीटकर हत्या, पेटा इंडिया की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज

धनबाद : जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र में एक कुत्ते को पीटकर मार डालने...

विधानसभा में गूंजा बुंडू बड़ा तालाब का मुद्दा, शीघ्र सफाई और सौंदर्यीकरण की मांग

रांची: झारखंड विधानसभा के चालू सत्र में खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने बुंडू के...

विस्थापित परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करे गेल : संजय सेठ

हटिया विस्थापित परिवार समिति की प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रक्षा राज्य मंत्री के आवास पर...

खबरें और भी हैं...