What's Hot

    आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा, अल-बद्र का हवाला संचालक दिल्ली में गिरफ्तार

    अगस्त 19, 2022

    सुप्रीम कोर्ट ने जामनगर में ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के खिलाफ जनहित याचिका खारिज की

    अगस्त 19, 2022

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा- उमर फारूक नजरबंद नहीं हैं

    अगस्त 19, 2022
    Facebook Twitter Instagram
    BREAKING NEWS
    • आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा, अल-बद्र का हवाला संचालक दिल्ली में गिरफ्तार
    • सुप्रीम कोर्ट ने जामनगर में ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के खिलाफ जनहित याचिका खारिज की
    • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा- उमर फारूक नजरबंद नहीं हैं
    • 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल होगा: AAP
    • लालू प्रसाद के दामाद, पार्टी कार्यकर्ता चला रहे सरकार, नीतीश लाचार: सुशील मोदी
    • सरकार चाहती है कि सार्वजनिक क्षेत्र में सिर्फ एक बैंक रह जाए: जयराम रमेश
    • AstraZeneca को भारत में मिली स्तन कैंसर की दवा की मंजूरी
    • शेयर बाजार में तेजी पर विराम, सेंसेक्स 652 अंक टूटकर 60,000 अंक से नीचे उतरा
    शनिवार, अगस्त 20
    News Aroma
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    News Aroma
    Home»झारखंड»जनजातीय समुदाय के लिए मील का पत्थर साबित होगा झारखंड जनजातीय महोत्सव: CM हेमंत
    झारखंड

    जनजातीय समुदाय के लिए मील का पत्थर साबित होगा झारखंड जनजातीय महोत्सव: CM हेमंत

    मोरहाबादी मैदान में झारखंड जनजातीय महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम राज्य वासियों के लिए गौरव की बात है।
    News Aroma OnlineBy News Aroma Onlineअगस्त 5, 2022कोई टिप्पणी नहीं2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

    रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार नौ और 10 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में झारखंड जनजातीय महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

    यह कार्यक्रम राज्य वासियों के लिए गौरव की बात है। इस कार्यक्रम में Jharkhand के अलावा दूसरे राज्यों से भी जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधि और अन्य लोग पहुंचेंगे। हम सभी इस कार्यक्रम के प्रतीक चिन्ह का अनावरण कर रहे हैं।

    झारखंड वीरों की भूमि रही है

    ये बातें CM ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा के सभागार में महोत्सव के प्रतीक चिन्ह के अनावरण कार्यक्रम में कही।

    उन्होंने कहा कि झारखंड (Jharkhand) के जनजातीय समुदाय ने देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनायी है।

    राज्य के कोने-कोने में बसे हुए जनजातीय समाज के लोग सदियों से अपने समाज, संस्कृति एवं सभ्यता के संरक्षण के लिए संघर्ष करते रहे हैं। झारखंड वीरों की भूमि रही है।

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हु, वीर बुधु भगत, तिलका मांझी, चांद भैरव, तेलंगा खड़िया, शेख भिखारी जैसे यहां के वीर महापुरुषों ने राज्य एवं देश के लिए अपना सर्वस्व दिया है।

    CM ने कहा कि अभी भी जनजातीय समुदाय के कई ऐसे इतिहास के पन्ने खंगालने बाकी हैं जहां हम इस समुदाय को और अच्छे रूप से जानेंगे और पहचानेंगे।

    Tribal Community के सभ्यता- संस्कृति को राष्ट्रीय पटल पर पहुंचाने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। झारखंड जनजातीय महोत्सव-2022 का आयोजन जनजातीय समुदाय के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

    इस कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय समाज की आवाज को बुलंद करने का प्रयास हमारी सरकार ने किया है।

    CM ने झारखंड जनजातीय महोत्सव के प्रतीक चिन्ह के अनावरण के अवसर पर मंचासीन सभी मंत्री, MLA और विशिष्ट अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

    इस मौके पर ये पदाधिकारी उपस्थित थे

    इस मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री हफीजुल हसन, विधायक सुदिव्य कुमार, CM के सचिव विनय कुमार चौबे, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव K.K सोन, युवा, खेलकूद, कला संस्कृति एवं पर्यटन विभग के सचिव अमिताभ कौशल, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अपर सचिव अजय नाथ झा और TRI के निदेशक रणेन्द्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    breaking news City News CM Hemant Soren hindi news Jharkhand Jharkhand Breaking News Jharkhand Headlines Jharkhand Hindi News Jharkhand Latest News Jharkhand News Jharkhand News In Hindi Jharkhand Story JharkhandNews Latest Jharkhand News Latest News In Jharkhand Local News अपना झारखंड झारखंड की ताज़ा ख़बर झारखंड की ताज़ा खबरें झारखंड न्यूज़ झारखंड हिंदी समाचार रांची हिंदी समाचार
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    © 2022 News Aroma Media. Designed by News Aroma.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.