झारखंड

झारखंड में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 1236

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) की रफ्तार में दिन पर दिन लगातार वृद्धि हो रही है। राज्य में कोरोना के 1236 एक्टिव मामले में सबसे अधिक रांची में 435 केस एक्टिव है।

रविवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 153 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के 15 जिले से कोरोना के 157 नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अनुसार बोकारो से 25, चतरा से पांच, देवघर से 22, धनबाद से चार, दुमका से चार, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 26, गिरिडीह से एक, गोड्डा से आठ, हजारीबाग से दस, खूंटी से एक,कोडरमा से छह , लातेहार से तीन, रामगढ़ से तीन, रांची से 38 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक मरीज मिले हैं।

पांच हजार, 327 मरीजों की मौत कोरोना से हुई

राज्य में कुल कोरोना मरीजों (Corona Patients) की संख्या अब चार लाख, 38 हजार,925 हो चुकी है। कोरोना से चार लाख, 32 हजार, 362 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 327 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker