झारखंड में टीकाकरण का आंकड़ा 75 लाख के पार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में वैक्सीन की कमी होने के कारण गुरुवार को सीमित वैक्सीनेशन सेंटरों पर ही टीकाकरण हुआ।

पांच हजार से अधिक लोगों को-वैक्सीन का डोज दिया गया।

हालांकि झारखंड में वैक्सीन की कमी के बीच कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 75 लाख के पार हो गया है।

अब तक झारखंड में 6285375 लोगों को पहला डोज और 1242900 लोगों को दूसरा डोज का टीका लग चुका है।

वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण की गति धीमी हुई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को झारखंड को को वैक्सीन की एक लाख डोज मिलेगी।

को-वैक्सीन नहीं मिलने से दूसरी डोज कक टीका नहीं लग रहा है।

जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को को झारखंड को कोविशिल्ड की 257790 डोज वैक्सीन मिलेगी।

Share This Article