पलामू में महिला की हत्या के मामले में 8 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, पांच गिरफ्तार

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत गोदरमा खुर्द गांव के बरबाडीह टोला निवासी एक महिला सूरजमती देवी की हत्या के मामले में आठ नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विश्नामपुर एसडीपीओ सुरजीत कुमार व रेहला पुलिस अनुसंधान के क्रम में गुरुवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार लोगों में ड्रेसी उर्फ अमरेश रजवार, बबवा उर्फ सुशील रजवार, सुनील रजवार, संजय रजवार व शर्मा रजवार का नाम शामिल हैं।

सभी रेहला थाना क्षेत्र के बरवाडीह (गोदरमा खुर्द) गांव के रहने वाले हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है।

उल्लेखनीय है कि बरबाडीह टोला के सुरेश रजवार पत्नी और बच्चों के साथ घर में सोए थे। वह बुधवार की भोर चार बजे घर से बाहर शौच करने निकला।

इसी बीच घर में छह वर्षीय बच्चे के साथ सोई उसकी पत्नी सुरजमानी देवी को कुछ अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से गला काट दिया।

इतना हीं नहीं सुरजमानी देवी के शरीर के विभिन्न अंगों पर वार किया था, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी हत्यारे फरार हो गए थे। पुलिस ने घटना के चश्मदीद गवाह उसके छह वर्षीय पुत्र व उसके पति के बयान पर आठ लोगों को अभियुक्त बनाया है।

पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ सुरजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस हत्या के मामले की अनुसंधान कर रही है।

Share This Article